मुजफ्फरनगर: इंटर कॉलेज में मिली अस्थियां, छात्रों में दहशत


मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र के गांव नरा स्थित एक इंटर कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर की जमीन में दबी मानव अस्थियां मिलने की सूचना सामने आई।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले कॉलेज के पूर्व प्रबंधक वेदप्रकाश का निधन हुआ था, जिसके बाद उनकी अस्थियां कॉलेज परिसर में ही दफन कर दी गई थीं।
आज अस्थियां मिलने की खबर फैलते ही छात्र-छात्राओं में भय का माहौल बन गया।
मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और कॉलेज से जुड़े लोगों ने विरोध और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights