लखनऊ पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सुनील कुमार शुक्ला का दूसरा वीडियो आया सामने, सोशल मीडिया पर फिर मचा बवाल।


वीडियो में सिपाही अपनी बात रखते हुए विभागीय अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहा है। पहले वीडियो के बाद अब दूसरा वीडियो सामने आने से पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।
मामले को लेकर पुलिस विभाग पहले ही जांच कमेटी गठित कर चुका है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
वहीं सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights