पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, राजनीति गरमाई
Sanjeev Arora के चंडीगढ़ समेत कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी जीएसटी खरीद बिल और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में की गई बताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार ईडी की टीमों ने चंडीगढ़ सहित अन्य स्थानों पर एक साथ दबिश देकर दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए। जांच एजेंसी कथित फर्जी कंपनियों, खरीद बिलों और वित्तीय लेन-देन की पड़ताल कर रही है।
इस कार्रवाई के बाद Punjab की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है, जबकि आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।
फिलहाल ईडी की ओर से आधिकारिक विस्तृत बयान जारी होने का इंतजार है। वहीं संजीव अरोड़ा या उनके कार्यालय की तरफ से भी मामले पर विस्तृत प्रतिक्रिया सामने आनी बाकी है।