संघर्ष से सेवा तक: डॉ. महिपाल सिंह ने पुनर्वास को बनाया जनआंदोलननोएडा से प्रयागराज और जौनपुर तक सेवा, संवेदना और समर्पण की मिसाल

Dr. Mahipal Singh आज फिजियोथेरेपी और पुनर्वास सेवाओं के क्षेत्र में एक ऐसा नाम बन चुके हैं, जिन्होंने उपचार को केवल चिकित्सा तक सीमित न रखकर उसे सामाजिक जागरूकता और मानव सेवा का अभियान बना दिया है।
हाल ही में Rajesh Sneha Trust के एक कार्यक्रम में जौनपुर आगमन के दौरान हुई विशेष बातचीत में डॉ. महिपाल सिंह ने अपने संघर्ष, सेवा और समाज के प्रति समर्पण की यात्रा साझा की।
एमपीटी (ऑर्थो), मायोथेरेपी, टेपिंग और एर्गोनॉमिक्स में विशेषज्ञता रखने वाले डॉ. महिपाल सिंह वर्तमान में Winsome Rehab Center तथा FirstOne Rehab Foundation के संस्थापक एवं निदेशक हैं। उनके नेतृत्व में आधुनिक तकनीकों और मानवीय संवेदनाओं के समन्वय से मरीजों को बेहतर जीवन देने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत गायत्री रिहैब और रिकॉप न्यूरोमस्कुलोस्केलेटल सेंटर से की। धीरे-धीरे उन्होंने खुद को ऐसे विशेषज्ञ के रूप में स्थापित किया, जो हर मरीज की जरूरत के अनुसार व्यक्तिगत उपचार पद्धति तैयार करते हैं। बच्चों में सेरेब्रल पाल्सी, ADHD और ऑटिज्म जैसी चुनौतियों से लेकर बुजुर्गों की शारीरिक समस्याओं तक, उन्होंने हजारों मरीजों को नई उम्मीद दी है।
कोरोना महामारी के कठिन दौर में जब लोग घरों तक सीमित थे, तब डॉ. महिपाल सिंह ने ऑनलाइन माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता अभियान शुरू किया। उन्होंने 700 से अधिक लोगों को निःशुल्क चेस्ट फिजियोथेरेपी सेशन उपलब्ध कराए और 23 हजार से अधिक सब्सक्राइबर वाला यूट्यूब चैनल बनाकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लोगों तक पहुंचाई। इस दौरान इम्यूनिटी बूस्टर एक्सरसाइज, पैरेंटिंग चुनौतियों और न्यूरो-मस्कुलोस्केलेटल समस्याओं पर कई वेबिनार भी आयोजित किए गए।
वर्ष 2017 से लगातार विशेष बच्चों के लिए रिपब्लिक डे कार्निवल, आर्ट वर्कशॉप, लाइफस्टाइल सुधार सेमिनार और फिजियोथेरेपी अवॉर्ड समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य विशेष जरूरत वाले बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना और समाज को उनके प्रति संवेदनशील बनाना है।
डॉ. महिपाल सिंह केवल चिकित्सक ही नहीं, बल्कि शिक्षक और मार्गदर्शक की भूमिका भी निभा रहे हैं। Noida, Ghaziabad और Mathura के विभिन्न कॉलेजों के छात्र उनके सेंटर पर प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। उन्होंने सेरेब्रल पाल्सी में NDT की भूमिका, ADHD बच्चों में मोटर डेफिसिट और कमर दर्द जैसे विषयों पर कई शोध कार्यों का मार्गदर्शन भी किया है।
डॉ. महिपाल सिंह का मानना है कि पुनर्वास केवल इलाज नहीं, बल्कि लोगों में आत्मविश्वास और नई जिंदगी लौटाने का माध्यम है। यही सोच उन्हें स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अलग पहचान दिलाती है।
दूसरा भाग जल्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights