⚡जौनपुर में 10 मई को 8 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, कई इलाकों में मेंटेनेंस कार्य

जौनपुर:बिजली विभाग द्वारा लाइन मरम्मत एवं रखरखाव कार्य कराए जाने के चलते 10 मई 2026 को शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बिजली बंद रहने की संभावना है।

विभाग ने बताया कि जर्जर तारों को बदलने और विद्युत लाइनों के रखरखाव का कार्य किया जाएगा, जिससे भविष्य में बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।

इस दौरान हुसैनाबाद, अहियापुर, भंडारिया, पुरानी बाजार, कोतवाली, उर्दू बाजार, बलुआ घाट, सद्भावना, मुल्ला टोला सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

बिजली विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें तथा पानी का पर्याप्त भंडारण कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

इसके अलावा यूपीएसएलडीसी (UPSLDC) के निर्देशानुसार 1 मई से 31 मई 2026 तक गर्मी और बढ़ी हुई बिजली मांग को देखते हुए पूरे जौनपुर जिले में प्रतिदिन औसतन 2.5 घंटे की अतिरिक्त बिजली कटौती भी लागू रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights