लखनऊ ब्रेकिंग…. भीड़भाड़ वाले इलाके में बीजेपी नेता पर जानलेवा हमला
🆕️
लखनऊ:
राजधानी लखनऊ के तालकटोरा कोतवाली क्षेत्र में बेखौफ बदमाश ने भाजपा नेता चेतन तिवारी को फिल्मी अंदाज में ताबड़तोड़ गोलियां मार दीं। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
गंभीर रूप से घायल चेतन तिवारी को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि वारदात भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हमलावरों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।