प्रतापगढ़ में बारात के दौरान बड़ा हादसा, कॉफी मशीन फटने से दुल्हन के चचेरे भाई की मौत


प्रतापगढ़। जिले में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब बारात के दौरान अचानक कॉफी मशीन में जोरदार धमाका हो गया। हादसे में दुल्हन के चचेरे भाई की मौत हो गई, जबकि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि किशोर कॉफी मशीन के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान मशीन तेज धमाके के साथ फट गई। धमाके की ताकत इतनी ज्यादा थी कि किशोर करीब 10 फीट दूर जा गिरा और पास के पेड़ से टकरा गया। घटना के बाद शादी समारोह में भगदड़ मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाके के बाद टेंट और आसपास लगे स्टॉल भी क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर मौजूद लोग घायल किशोर को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मशीन में विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights