यूपी में ईंधन बचत अभियान तेज, मंत्रियों के काफिले में 50% कटौती

Yogi Adityanath ने प्रधानमंत्री Narendra Modi की अपील का समर्थन करते हुए प्रदेश में ईंधन बचत, बिजली संरक्षण और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने सरकारी काफिलों में 50 प्रतिशत वाहन कम करने और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देने का आदेश दिया है।
लखनऊ में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव, डीजीपी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेशवासी ईंधन की बचत करें और अनावश्यक सोने की खरीदारी से बचें। उन्होंने सरकारी बैठकों, सेमिनार और कॉन्फ्रेंस को अधिकतम वर्चुअल माध्यम से आयोजित करने पर जोर दिया।
सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम की सलाह
सरकार ने बड़े संस्थानों में सप्ताह में दो दिन ‘वर्क फ्रॉम होम’ लागू करने के लिए एडवाइजरी जारी करने की बात कही है। साथ ही मेट्रो, रोडवेज बस, पीएनजी, कार पूलिंग, साइक्लिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए हैं।
‘नो व्हीकल डे’ मनाने की अपील
मुख्यमंत्री ने मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों से सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने और ‘नो व्हीकल डे’ मनाने की अपील की। स्कूल-कॉलेजों में स्कूल बसों के उपयोग को बढ़ावा देने और जरूरत पड़ने पर रोडवेज बसों को जोड़ने की बात भी कही गई।
बिजली बचत और विदेशी यात्राओं पर भी जोर
सरकारी और निजी संस्थानों में अनावश्यक बिजली उपयोग रोकने के निर्देश दिए गए हैं। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से रात 10 बजे के बाद सजावटी लाइटों का न्यूनतम उपयोग करने को कहा गया है। अगले छह महीने तक गैर-जरूरी विदेशी यात्राओं से बचने और घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया।
ODOP और GI टैग उत्पादों को बढ़ावा
सरकार ने One District One Product और GI टैग उत्पादों को उपहार के रूप में इस्तेमाल करने की अपील की है। होटल, ढाबा और रेस्तरां संचालकों से कम तेल वाले खाद्य पदार्थों को बढ़ावा देने तथा स्वस्थ खानपान के प्रति जागरूकता फैलाने को कहा गया