नहर के पास मिली अज्ञात युवक की हत्या कर फेंकी गई लाश, मची सनसनी

नहर के पास मिली अज्ञात युवक की हत्या कर फेंकी गई लाश, मची सनसनी

 

गाजीपुर।   जमानियां थानाक्षेत्र के हेतिमपुर बघरी स्थित नहर के पास एक अज्ञात युवक की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली, जिसके बाद मची सनसनी।

युवक की उम्र करीब 30 वर्ष है और उसके शरीर पर पीला शर्ट व पैंट है। सुबह ग्रामीण जब नहर के पास शौच को पहुंचे तो वहां माथे के बाएं हिस्से में कटी हुई युवक की लाश फेंकी गई थी। जिसके बाद सनसनी फैल गई। सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। जिसके बाद शिनाख्त के लिए पुलिस शोसल मीडिया का सहारा ले रही है। जिस तरह से मृतक का माथा कटा है, उससे लग रहा है कि किसी धारदार हथियार से युवक के माथे पर वार करके उसकी हत्या की गई है और शव को फेंक दिया गया है।

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम व कैमरामैन अखिलेश उर्फ गोलू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights