सत्याग्रह आन्दोलन का 493वाँ दिन टोल-टैक्स वसूली को तत्काल प्रभाव से बन्द करने की मांग
सत्याग्रह आन्दोलन का 493वाँ दिन
टोल-टैक्स वसूली को तत्काल प्रभाव से बन्द करने की मांग
जौनपुर 14दिसम्बर 2022। सत्याग्रह आन्दोलन के 493वें दिन पत्रकार उत्पीडन, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में ‘सत्याग्रह आन्दोलन’ जारी रहा। बुधवार को सत्याग्रह आन्दोलन कारी यशवन्त कुमार गुप्त द्वारा समस्या की निस्तारण किये जाने तक टोल टैक्स वसूली को रोकनेे के सम्बन्ध में जिलाधिकारी को एक पत्रक दिया गया जिसमें मांग किया गया कि ग्राम इजरी तह0 सदर जिला जौनपुर के गाटा सं0-78क एवं 78ख में अवैधानिक व मान्य वैधानिक व्यवस्थाओं के विपरीत राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया गया है। जिस सन्दर्भ में मा0 जिलाधिकारी जौनपुर के न्यायालय में दाखिल वाद सं0 3277/2022 यशवन्त कुमार आदि बनाम सक्षम प्राधिकारी व अन्य में पारित आदेश दिनांक 27.07.2022 के अनुपालन में सक्षम प्राधिकारी/राजस्व विभाग के कार्यालय द्वारा हीला-हवाली की जा रही है। जिसका अनुपालन किये बगैर टोल टैक्स वसूल किया जाना अवैधानिक है। किन्तु दिनांक 12.12.2022 से ग्राम हौज में निर्मित टोल टैक्स की वसूली प्रारम्भ कर दी गयी है।
जिसमें अनुरोध किया गया न्याय को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी जौनपुर के न्यायालय से उक्त वाद सं0 3277/2022 में पारित आदेश के अनुपालन से पूर्व अवैधानिक रूप से किये जा रहे टोल-टैक्स वसूली को तत्काल प्रभाव से बन्द करने हेतु यथाशीघ्र सक्षम प्राधिकारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को निर्देशित किया जाय। सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त कुमार गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जाँच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा। 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है। आन्दोलन के समर्थन में सौरभ द्विवेदी, विजय प्रकाश मिश्र, चन्द्रमणि पाण्डेय, वीरेन्द्र पाण्डेय, अरविन्द नाथ मिश्र, बिहारी लाल यादव, अरविन्द नाथ मिश्र, सन्तोष कुमार, धर्मेन्द्र यादव, सुजीत यादव व अन्य लोग उपस्थित रहे
क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम व कैमरामैन अखिलेश उर्फ गोलू
।