पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों ने अपने साथी को भावभीनी श्रृद्धांजलि व कन्धा लगा कर अंतिम विदाई दी

अब तुम्हारे हबाले बतन साथियों😭😭😭😭

 

पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों ने अपने साथी को भावभीनी श्रृद्धांजलि व कन्धा लगा कर अंतिम विदाई दी

 

शाहजहांपुर 112 पीआरवी 1372 पर तैनात आरक्षी संदीप कुमार (पहलवान) पुत्र श्री अभिमन्यु नि0 ग्राम फूलपुर नंदाव थाना सरायमीर जनपद आजमगढ का तिलहर थानाक्षेत्र के अंतर्गत खानपुर चौराहा हाइवे रोड पर सडक दुर्घटना मे अकस्मिक मृत्यु हो गयी । संदीप जी का असमय निधन होने पर शाहजहाँपुर पुलिस विभाग को अपूर्णीय क्षति हुयी है ।

रिजर्व पुलिस लाइन में एस आनन्द पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधि0/कर्मचारीगणों द्वारा शोक सलामी दी गयी तथा पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रृद्धांजलि दी गयी।

असमय मृत्यु होने पर समस्त अधिकारी/पुलिसकर्मी गमगीन थे। पुलिस अधीक्षक श्री एस. आनन्द द्वारा शोककुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए परिवारजनो को ढ़ाढस बंधाया।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर एस आनन्द, अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजीव कुमार बाजपेयी व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों ने अपने साथी को भावभीनी श्रृद्धांजलि व कन्धा लगा कर अंतिम विदाई दी।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अन्तिम संस्कार के लिए सरकारी गाड़ी व गार्द सहित ससम्मान अन्तिम संस्कार के लिए उनके गृह जनपद रवाना करवाया।

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम व कैमरामैन अखिलेश उर्फ गोलू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights