कोलकाता के राजा बाजार में जुमे की नमाज को लेकर विवाद, पुलिस और लोगों में बहस


कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के राजा बाजार इलाके में जुमे की नमाज के दौरान सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच जमकर बहस हुई, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई।
बताया जा रहा है कि जुमे की नमाज के समय बड़ी संख्या में लोग सड़क पर एकत्र हो गए थे। इसी को लेकर पुलिस ने यातायात और कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए आपत्ति जताई। इसके बाद कुछ लोगों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी।
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए लोगों को शांत कराया। बाद में मामला शांत हो गया और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights