देशभर में पेट्रोल-डीजल महंगा, आम जनता पर बढ़ा बोझ


नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी समेत देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 91 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है।
तेल कंपनियों द्वारा बढ़ाई गई नई कीमतें लागू होने के बाद आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। परिवहन लागत बढ़ने से रोजमर्रा की वस्तुओं के दामों पर भी प्रभाव पड़ सकता है।
लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों को लेकर लोगों में चिंता का माहौल है, जबकि विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और टैक्स ढांचे का असर घरेलू बाजार पर पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights