तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला, मंत्री-विधायक अब सरकारी अस्पतालों में ही कराएंगे इलाज

Tamil Nadu में सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए सभी मंत्रियों और विधायकों के लिए सरकारी अस्पतालों में इलाज कराना अनिवार्य करने का फैसला लिया है। इस कदम को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और आम जनता का भरोसा बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सरकार का मानना है कि जनप्रतिनिधि जब स्वयं सरकारी अस्पतालों में उपचार कराएंगे तो स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति भी सामने आएगी।
इस फैसले के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर इसकी चर्चा तेज हो गई है। कई लोगों ने इसे जनहित में सकारात्मक पहल बताया है, जबकि विपक्षी दलों की ओर से भी इस पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।