बकरीद पर्व को लेकर लखनऊ पुलिस अलर्ट, ऐशबाग ईदगाह की सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा



ईद-उल-अज़हा (बकरीद) पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस के निर्देशन में पुलिस अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
इस क्रम में ऐशबाग ईदगाह स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
#LkoPolice_On_Duty
#UPPolice