जौनपुर में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ बकरीद पर्व, प्रशासन रहा मुस्तैद


जौनपुर में ईद उल-अज़हा (बकरीद) का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। पर्व को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया तथा सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
इस दौरान जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
प्रशासन द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। साथ ही पूरे जनपद में लगातार निगरानी रखी गई, ताकि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनी रहे।
प्रशासन की सतर्कता और मुस्तैदी के चलते जनपद में बकरीद का पर्व भाईचारे, शांति और आपसी सौहार्द के साथ सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights