केराकत तहसील में राजस्व टीम गठित, 29 मई तक रिपोर्ट देने के निर्देश

oplus_2097152

oplus_10485760


जौनपुर के केराकत तहसीलदार कार्यालय द्वारा एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए राजस्व टीम का गठन किया गया है। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी केराकत के 11 मई 2026 के आदेश के अनुपालन में की गई है।
आदेश के अनुसार, प्राणी हरेश्वर पुत्र मुकुंदी एवं सत्येन्द्र पुत्र प्रेमकुमार द्वारा प्रस्तुत शिकायती प्रार्थना पत्र के निस्तारण के लिए संयुक्त राजस्व टीम बनाई गई है। टीम को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 29 मई 2026 तक आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
गठित टीम में नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और लेखपालों को शामिल किया गया है। आदेश में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जांच प्रक्रिया समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही थाना चन्दवक को आवश्यक पुलिस बल एवं महिला पुलिस बल उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि मौके पर शांति व्यवस्था बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights