होटल की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
मेरठ पुलिस ने होटल की आड़ में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए होटल संचालक समेत 4 ग्राहकों और 5 युवतियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी रिहान ग्राहकों को करीब 1200 रुपये में युवतियां उपलब्ध कराता था।
जांच में सामने आया कि ग्राहकों को युवतियों की तस्वीरें व्हाट्सएप पर भेजी जाती थीं, जिसके बाद रेट तय किए जाते थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।
बताया जा रहा है कि हिन्दू संगठनों की शिकायत के बाद पुलिस ने जाल बिछाकर होटल में छापेमारी की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।