जिलाधिकारी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, बैरकों की तलाशी में नहीं मिली कोई आपत्तिजनक वस्तु

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने शनिवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कारागार की विभिन्न बैरकों की सघन तलाशी ली गई, जिसमें कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बंदियों से संवाद कर उनका हालचाल जाना तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने जेल अस्पताल का निरीक्षण किया और भर्ती बंदियों से स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में बातचीत की। बंदियों ने बताया कि उन्हें समय पर दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा आवश्यक उपचार भी मिल रहा है।
जिलाधिकारी ने कारागार की पाकशाला का भी निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता की जांच की। निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की गंभीर समस्या सामने नहीं आई।
उन्होंने जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ रखी जाए तथा बंदियों को शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभात कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित