नागपुर के SBI में लाल मिर्च पाउडर फेंककर 4.53 लाख रुपये की लूट


नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की एक शाखा में लूट की घटना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बैंक में घुसे एक लुटेरे ने बैंककर्मियों पर लाल मिर्च पाउडर फेंक दिया और करीब 4.53 लाख रुपये लूटकर मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बैंककर्मियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कुछ ही देर में आरोपी सूरज बोरकर को पकड़ लिया।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना में इस्तेमाल किए गए सामान और लूट की रकम के संबंध में जानकारी जुटा रही है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights