महाराष्ट्र के भंडारा में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो-ट्रक की टक्कर में 8 की मौत


भंडारा। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में बोलेरो और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा लाखनी तहसील क्षेत्र में मानेगांव-पिंपलगांव के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर करीब सुबह चार बजे हुआ। बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन रायपुर से नागपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान बोलेरो की ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। �

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने और राहत कार्य शुरू किया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में तेज रफ्तार को दुर्घटना की संभावित वजह माना जा रहा है। �

हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत से इलाके में शोक की लहर है। पुलिस द्वारा मृतकों की पहचान और दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights