बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, जून के बिलों में 10% अतिरिक्त टैरिफ वसूली पर रोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने जून महीने के बिजली बिलों में प्रस्तावित 10 प्रतिशत अतिरिक्त बिजली टैरिफ की वसूली पर फिलहाल रोक लगा दी है।
बताया जा रहा है कि बिजली दरों में प्रस्तावित इस अतिरिक्त भार को लेकर उपभोक्ताओं और विभिन्न संगठनों की ओर से लगातार आपत्तियां जताई जा रही थीं। इसके बाद पावर कॉरपोरेशन ने जून माह के बिलों में अतिरिक्त टैरिफ की वसूली स्थगित करने का निर्णय लिया है।
इस फैसले से घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक श्रेणी के करोड़ों उपभोक्ताओं को तत्काल राहत मिलेगी। जून महीने के बिजली बिलों में फिलहाल 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क नहीं जोड़ा जाएगा।
ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मामले पर आगे विचार-विमर्श और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल उपभोक्ताओं को पहले की दरों के अनुसार ही बिजली बिल का भुगतान करना होगा।
इस निर्णय के बाद प्रदेशभर के बिजली उपभोक्ताओं में राहत की भावना देखी जा रही है, क्योंकि अतिरिक्त टैरिफ लागू होने की स्थिति में बिजली बिलों का बोझ बढ़ सकता था।
क्रांति फाउंडेशन दूत डेक्स