श्रमिकों की सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश।

जौनपुर: जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने मंगलवार शाम निर्माणाधीन नवीन जिला कारागार का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने, श्रमिकों की संख्या बढ़ाने तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीएम ने विशेष रूप से ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर बनाने, मल्टीपरपज हॉल और हाई सिक्योरिटी बैरक का निर्माण शीघ्र पूरा करने तथा परिसर में हरित क्षेत्र विकसित करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य परिधि दीवार, सर्किल वॉल, पार्टीशन वॉल और कैंपस वॉल का भी जायजा लिया गया।
साइट लैब में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांच मानकों के अनुरूप पाए जाने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। साथ ही बाउंड्री वॉल के शेष कार्य एक माह के भीतर पूरा करने, ओवरहेड टैंक निर्माण, फायर फाइटिंग सिस्टम तथा अन्य कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिलाधिकारी ने निर्माण स्थल पर हेलमेट, सुरक्षा बेल्ट और सेफ्टी जैकेट के अनिवार्य उपयोग तथा भवनों के निकट लाइटनिंग अरेस्टर लगाने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights