बाराबंकी: मंत्री सतीश शर्मा के बयान से सियासी हलचल
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सतीश शर्मा का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने पूर्व सांसद अतीक अहमद और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जिक्र करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा।
वायरल वीडियो में मंत्री सतीश शर्मा यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि “मुलायम सिंह यादव अतीक अहमद के कुत्ते को सहलाने का काम करते थे।” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं और सोशल मीडिया पर भी लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
हालांकि, वीडियो के वायरल होने के बाद इस बयान को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों और समर्थकों के बीच बहस छिड़ गई है। फिलहाल इस संबंध में समाजवादी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
बयान को लेकर प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को बड़ी संख्या में लोग साझा कर रहे हैं।