जौनपुर ब्रेकिंग: लखनऊ कोचिंग हादसे के बाद प्रशासन सख्त, कोचिंग संस्थानों पर चला जांच अभियान


जौनपुर। लखनऊ में हुए कोचिंग हादसे के बाद जौनपुर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। बुधवार को अपर जिलाधिकारी (ADM) एवं फायर विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न कोचिंग संस्थानों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया।
जांच के दौरान कई कोचिंग संस्थानों में फायर सेफ्टी और सुरक्षा मानकों से जुड़ी गंभीर खामियां पाई गईं। टीम ने लापरवाही बरतने वाले संस्थानों को नोटिस जारी करते हुए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि छात्रों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई से जिले के कोचिंग संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं अधिकारियों ने कहा कि आगे भी ऐसे निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे ताकि शिक्षण संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights