मेरठ में फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट मामले में AIMIM नेता जुबैर त्यागी गिरफ्तार


मेरठ। मेरठ में फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनाकर पुलिस विभाग को गुमराह करने के मामले में पुलिस ने AIMIM नेता एवं लोट्स अस्पताल के संचालक जुबैर त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोप है कि जुबैर त्यागी ने 20 हजार रुपये के बदले महिला कांस्टेबल आरिफा के लिए तीन माह तक बीमार रहने का फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट तैयार किया था। जांच में यह भी सामने आया कि सर्टिफिकेट पर डॉ. अभिमन्यु त्यागी की कथित फर्जी मुहर का इस्तेमाल किया गया।
इस मामले में पुलिस ने कांस्टेबल आरिफा, जुबैर त्यागी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरिफा बिना विभागीय अनुमति के करीब तीन महीने तक ड्यूटी से अनुपस्थित रहीं और इस दौरान वेतन भी प्राप्त करती रहीं।
मुकदमा दर्ज होने के बाद से कांस्टेबल आरिफा फरार बताई जा रही हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाल रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights