महराजगंज: 11 हजार वोल्ट के तार पर लेटा रहा शराबी, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा


महराजगंज। जिले के भिटौली थाना क्षेत्र के परसा खुर्द गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक शराब के नशे में बिजली के पोल पर चढ़ गया और 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के दो तारों पर लेट गया।
युवक को हाईटेंशन तारों पर लेटा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बिजली विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। किसी बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए तत्काल बिजली सप्लाई बंद कराई गई, जिससे युवक की जान बच सकी।
इसके बाद घंटों तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पुलिस और बिजली विभाग के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा रही।
स्थानीय लोगों के अनुसार युवक शराब के नशे में था और उसी हालत में पोल पर चढ़ गया था। समय रहते बिजली आपूर्ति बंद होने से एक बड़ा हादसा टल गया।
भिटौली थाना क्षेत्र के परसा खुर्द गांव की यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights