उरई के स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक के अंडरवियर में घुसा सांप, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
उरई (यूपी)। उरई में एक स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक के अंडरवियर में सांप घुस गया। घटना से युवक घबरा गया, लेकिन उसके साथ मौजूद दोस्तों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बाहर से सांप को नियंत्रित रखा, ताकि वह युवक को काट न सके।
बताया जा रहा है कि इसके बाद सावधानीपूर्वक सांप को बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि युवक को सांप ने नहीं काटा और वह पूरी तरह सुरक्षित रहा।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।