दिल्ली पुलिस भर्ती 2025: फिजिकल टेस्ट जुलाई के तीसरे सप्ताह में शुरू होने की संभावना

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की विभिन्न भर्ती प्रक्रियाओं के तहत फिजिकल टेस्ट (PET/PST) आयोजित कराने की तैयारियां शुरू होने की जानकारी सामने आ रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की चारों भर्तियों के फिजिकल टेस्ट जुलाई 2025 के तीसरे सप्ताह, यानी 20 जुलाई के आसपास शुरू होने की संभावना है। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे फिजिकल टेस्ट की तैयारी जारी रखें और अंतिम तिथि एवं अन्य आधिकारिक जानकारी के लिए संबंधित भर्ती एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
नोट: यह जानकारी संभावित कार्यक्रम पर आधारित है। अंतिम तिथि एवं कार्यक्रम आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद ही मान्य होंगे।