लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर में आग, सभी सुरक्षित


लखनऊ। राजधानी लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी में लोकबंधु अस्पताल परिसर के वन स्टॉप सेंटर में शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
घटना के समय शेल्टर होम में एक महिला, दो लड़कियां और चार कर्मचारी मौजूद थे। सभी को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
अस्पताल के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया और दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही काफी हद तक आग पर नियंत्रण पा लिया। बताया जा रहा है कि बिजली विभाग को पहले से ट्रिपिंग की शिकायत दी गई थी, लेकिन आरोप है कि संबंधित अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया।
सूचना मिलने के कुछ ही मिनटों में पुलिस मौके पर पहुंच गई, जबकि दमकल विभाग के लगभग एक घंटे बाद पहुंचने की बात सामने आई है।
हाल के दिनों में लगातार सामने आ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights