UPTET-2026 को लेकर डीएम सख्त, नकलविहीन परीक्षा कराने के दिए निर्देश

जौनपुर। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 के सकुशल, निष्पक्ष एवं नकलविहीन आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने को कहा गया।
बैठक में बताया गया कि UPTET-2026 का आयोजन 2 और 3 जुलाई को दो-दो पालियों में तथा 4 जुलाई को प्रथम पाली में किया जाएगा। जनपद में परीक्षा के लिए 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा संचालन के लिए 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 23 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 5 आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 8 आरक्षित स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
जिलाधिकारी ने केंद्राध्यक्षों को आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने, परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने तथा अभ्यर्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
भीषण गर्मी को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर हेल्थ बूथ, ओआरएस, प्राथमिक उपचार की दवाएं, पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन सहित प्रमुख स्थानों पर टेंट लगाने तथा सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई एवं मरम्मत कर उन्हें क्रियाशील रखने के निर्देश भी दिए गए, ताकि बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), मुख्य राजस्व अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, पुलिस विभाग के अधिकारी, केंद्राध्यक्ष एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित