खाटूश्यामजी जा रहे श्रद्धालुओं की कार पर पलटा बेकाबू कैंटर, महिला समेत 3 की मौत, 2 गंभीर घायल

करनाल। हरियाणा के करनाल से राजस्थान स्थित खाटूश्यामजी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार पर एक बेकाबू कैंटर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

दुर्घटना में एक महिला समेत तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights