पुल न होने की कीमत: गर्भवती महिला को खाट पर नदी पार कराते समय रास्ते में हुआ प्रसव

👉
छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से मानवता को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। पुल के अभाव में ग्रामीणों को एक गर्भवती महिला को खाट पर लिटाकर नदी पार करानी पड़ी। इसी दौरान रास्ते में ही महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और उसने बच्चे को जन्म दे दिया।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पुल नहीं होने के कारण ग्रामीणों को मरीजों और गर्भवती महिलाओं को इसी तरह नदी पार कर अस्पताल तक पहुंचाना पड़ता है। घटना के बाद एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं, विशेषकर सड़क और पुल निर्माण को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द पुल निर्माण की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी मरीज या गर्भवती महिला को इस तरह की कठिन परिस्थितियों का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights