रामपुर में मुस्लिम युवती ने धर्म परिवर्तन के बाद हिंदू युवक से की शादी, विरोध के बीच पुलिस ने लिया बयान


रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक अंतरधार्मिक विवाह को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के भिलाई की रहने वाली मुस्लिम युवती अलीशा खातून ने कथित रूप से अपनी इच्छा से धर्म परिवर्तन कर ‘अदिति’ नाम अपनाया और हिंदू युवक जोगेंद्र से विवाह कर लिया।
बताया जा रहा है कि भिलाई में युवती की गुमशुदगी का मामला दर्ज होने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस परिजनों के साथ रामपुर पहुंची। इस दौरान मौके पर कुछ हिंदू संगठनों के लोग भी एकत्र हो गए, जिसके बाद पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर वापस लौट गई।
रामपुर पुलिस के अनुसार, युवती का बयान दर्ज किया गया। उसने स्वयं अपनी इच्छा से जोगेंद्र के साथ रहने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने कानून के अनुसार उसकी इच्छा का सम्मान करते हुए उसे युवक के साथ रहने की अनुमति दी।
फिलहाल, मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights