दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित चार आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए


जौनपुर। सरायख्वाजा थाना पुलिस ने दहेज हत्या के एक गंभीर मामले में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों को धर दबोचा।
थाना सरायख्वाजा में दर्ज मुकदमा संख्या 306/2026, धारा 85, 80(2), 103(1) बीएनएस तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत वांछित भगौतीद्दीन चौहान, सुरसत्ती देवी, सीमा चौहान और चाँद चौहान, निवासी हमजापुर, थाना सरायख्वाजा को हमजापुर मोड़ से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights