अमरनाथ यात्रा 2026: पहले जत्थे की रवानी, कड़ी सुरक्षा के बीच भक्त हुए रवाना


जम्मू। गुरुवार (2 जुलाई) सुबह करीब 4 बजे जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से अमरनाथ यात्रा 2026 का पहला जत्था रवाना हुआ। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर यात्रा की औपचारिक शुरुआत की।
यह 57 दिनों की पवित्र यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त (रक्षाबंधन) तक चलेगी। श्रद्धालु इस दौरान पहलगाम और बालटाल, दोनों पारंपरिक मार्गों से बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे।
प्रशासन के अनुसार, पहले जत्थे में केवल उन्हीं श्रद्धालुओं को शामिल किया गया, जिन्होंने पूर्व में रजिस्ट्रेशन कराया था, RFID कार्ड बनवाया था और ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की थी। सभी श्रद्धालु भगवती नगर बेस कैंप से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना हुए।
यात्रा को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights