सोने ने लिया यू-टर्न: ₹52,000 की गिरावट के बाद जोरदार उछाल, चांदी भी चमकी


नई दिल्ली। पिछले चार महीनों से लगातार गिरावट झेल रहे सोने के दाम में गुरुवार (2 जुलाई) को अचानक तेज उछाल देखने को मिला। अमेरिका के फेडरल रिजर्व के नए चेयरमैन केविन वॉर्श के बयान के बाद गोल्ड मार्केट में यह तेजी आई है।
दरअसल, केविन वॉर्श ने अपने संबोधन में ब्याज दरों में आक्रामक बढ़ोतरी के संकेत नहीं दिए। उन्होंने दरों को करीब 2 फीसदी पर बनाए रखने की बात कही, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा और सोने की कीमतों ने तुरंत यू-टर्न ले लिया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कोमेक्स गोल्ड 33.80 डॉलर की तेजी के साथ 4,065.15 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि स्पॉट गोल्ड में भी करीब 0.6% की बढ़त दर्ज की गई।
MCX पर सोने-चांदी का ताजा भाव मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना 2,600 रुपये से अधिक की तेजी के साथ 1,45,498 रुपये प्रति 10 ग्राम के दिन के उच्च स्तर पर पहुंच गया। वहीं, सितंबर डिलीवरी वाली चांदी में भी 3,500 रुपये से ज्यादा की तेजी आई और यह 2,32,800 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई।
भारत में आज का गोल्ड रेट (IBJA के अनुसार)
24 कैरेट सोना: ₹1,41,070 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹1,29,740 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹1,06,220 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹2,21,355 प्रति किलोग्राम
क्यों आई तेजी? कमोडिटी विशेषज्ञों के अनुसार, ब्याज दरों में नरमी के संकेत मिलने से सोने में निवेश बढ़ा है। आमतौर पर जब ब्याज दरें स्थिर या कम रहती हैं, तो सोना निवेशकों के लिए ज्यादा आकर्षक हो जाता है। अगर फेड की ओर से दरों में तेज बढ़ोतरी के संकेत मिलते, तो सोने और चांदी में गिरावट जारी रह सकती थी।
चार महीने से गिर रहा था सोना 29 जनवरी को सोना अपने ऑल टाइम हाई पर था, लेकिन फरवरी के बाद से लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी। जून महीने में ही सोने में करीब 11% की गिरावट दर्ज की गई, जबकि तिमाही गिरावट लगभग 14% रही। यह 2008 के बाद का सबसे खराब मासिक प्रदर्शन माना जा रहा है।
MCX पर सोना अपने उच्चतम स्तर से करीब ₹52,000 तक सस्ता हो चुका था, जबकि घरेलू बाजार में यह करीब ₹36,000 तक नीचे आ गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights