किन्नौर के भावा वैली में बादल फटने से तबाही, सुरचो में दिखा भयावह मंजर


किन्नौर: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले की भावा वैली स्थित सुरचो क्षेत्र में बादल फटने की घटना के बाद भारी तबाही का मंजर देखने को मिला। अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा ने पूरे इलाके को दहला दिया।
बादल फटने के बाद तेज बहाव के साथ मलबा, पत्थर और पानी नीचे की ओर आया, जिससे क्षेत्र में व्यापक नुकसान हुआ। कई जगहों पर रास्ते बाधित हो गए और आसपास के इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो गया।
स्थानीय प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है, जबकि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य जारी है।
प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से प्रभावित क्षेत्रों की ओर न जाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights