लखनऊ: राजेंद्र चौधरी को हार्ट अटैक, सिविल अस्पताल पहुंचे अखिलेश यादव
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी को हार्ट अटैक (दिल का दौरा) पड़ने के बाद लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सिविल अस्पताल पहुंचकर राजेंद्र चौधरी का हालचाल लिया। उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत कर उनकी सेहत की जानकारी ली और बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
सूत्रों के अनुसार, डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी कड़ी निगरानी कर रही है और उपचार जारी है। अस्पताल में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है।
घटना के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल है और सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।