अयोध्या में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क, SSP के निर्देश पर पैदल गश्त तेज

👉
अयोध्या। जनपद में अपराध नियंत्रण, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से अयोध्या पुलिस पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देशन में पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त की जा रही है।
इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। पुलिस की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना तथा कानून व्यवस्था को पूरी तरह बनाए रखना है।
अयोध्या पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights