हापुड़ की डीएसओ सीमा चौधरी पर मां ने दर्ज कराई एफआईआर, जमीन सौदे में फर्जीवाड़े का आरोप


उत्तर प्रदेश। हापुड़ में तैनात डिस्ट्रिक्ट सप्लाई ऑफिसर (DSO) सीमा चौधरी के खिलाफ उनकी ही मां ने सहारनपुर में एफआईआर दर्ज कराई है। मामले में जमीन के सौदे में कथित फर्जीवाड़े और दस्तावेजों पर जाली हस्ताक्षर करने के आरोप लगाए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायत में आरोप है कि सीमा चौधरी ने अपनी मां के नाम की जमीन का सौदा फर्जी हस्ताक्षर कर किया। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि मां के एक बैंक खाते का संचालन सीमा चौधरी द्वारा किया जाता है।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि उक्त बैंक खाते में कथित रूप से अवैध आय जमा किए जाने की आशंका है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights