50 हजार का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, शाहगंज पुलिस को बड़ी सफलता


जौनपुर: अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने ₹50,000 के इनामिया मफरूर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना शाहगंज पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त हृदयनारायण मिश्र पुत्र दुर्गा प्रसाद मिश्र निवासी सौदमा, थाना पवई, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया।
गौरतलब है कि अभियुक्त के खिलाफ थाना शाहगंज में वर्ष 2021 में धारा 406, 409, 420, 467 एवं 468 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लंबे समय से फरार चल रहा था। वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा उस पर ₹50,000 का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस ने लगातार तलाश के बाद 05 जुलाई 2026 को सुबह करीब 08:30 बजे अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान उसे उसके अधिकारों से अवगत कराते हुए नियमानुसार कार्रवाई की गई।
संक्षिप्त विवरण:
यह मुकदमा 19 अगस्त 2021 को तत्कालीन प्रधानाचार्य राजेश प्रसाद द्वारा दर्ज कराया गया था, जिसमें पूर्व प्रधानाचार्य हृदयनारायण मिश्र पर धोखाधड़ी व गबन जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। जांच के दौरान अभियुक्त लगातार फरार रहा, जिस पर न्यायालय द्वारा एनबीडब्ल्यू व धारा 82 सीआरपीसी की कार्रवाई भी की गई थी। बावजूद इसके अभियुक्त पेश नहीं हुआ, जिसके चलते उसके विरुद्ध धारा 174ए भादवि का एक और मुकदमा दर्ज किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
हृदयनारायण मिश्र पुत्र दुर्गा प्रसाद मिश्र, निवासी सौदमा, थाना पवई, जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास:
मु0अ0सं0 229/2021 धारा 406/409/420/467/468 भादवि, थाना शाहगंज जौनपुर
मु0अ0सं0 53/2023 धारा 174ए भादवि, थाना शाहगंज जौनपुर
गिरफ्तारी टीम:
प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, उ0नि0 अजय कुमार सिंह, उ0नि0 ओम प्रकाश पांडेय सहित अन्य पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights