नैनीताल में रिसॉर्ट पर पुलिस छापा, 52 लोग हिरासत में


नैनीताल (उत्तराखंड)। नैनीताल पुलिस ने जंगल क्षेत्र में स्थित एक रिसॉर्ट पर छापेमारी कर कथित रूप से चल रही एक निजी पार्टी का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में कुल 52 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, एक पेस्टीसाइड कंपनी द्वारा अपने डीलरों के लिए “गेट-टुगेदर” के नाम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जांच में सामने आया है कि इस आयोजन में बाहरी राज्यों, विशेषकर दिल्ली और उत्तर प्रदेश से आए लोग शामिल थे।
सूत्रों के मुताबिक, कार्यक्रम में कुछ महिलाओं को भी बुलाया गया था, जिनसे संबंधित पहलुओं की पुलिस जांच कर रही है। आयोजन से जुड़े मेरठ निवासी उमेंद्र कुमार को कार्यक्रम संयोजक बताया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है। संबंधित धाराओं में कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights