विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय का जौनपुर में स्वागत, धीरज गोरखनाथ सिंह बने प्रदेश संगठन मंत्री


जौनपुर। जनपद के केराकत तहसील अंतर्गत भीतरी गांव में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
सभा को संबोधित करते हुए गोपाल राय ने कहा कि विश्व हिंदू रक्षा परिषद का गठन हिंदू समाज की रक्षा और सनातन संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन विश्वभर में हिंदू समाज के अधिकारों और सुरक्षा के लिए कार्य करने को प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण वर्तमान समय की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन किसी जाति या वर्ग विशेष के लिए नहीं, बल्कि व्यापक सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक पहचान के लिए कार्य करता है।
कार्यक्रम के दौरान गोपाल राय ने धीरज गोरखनाथ सिंह को विश्व हिंदू रक्षा परिषद का उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त करने की घोषणा की। घोषणा होते ही कार्यक्रम स्थल तालियों से गूंज उठा।
नियुक्ति के बाद धीरज गोरखनाथ सिंह ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और उसकी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights