जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने खगोल विज्ञान प्रयोगशाला का किया शुभारंभ

👉


जिला संवाददाता। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने एक विद्यालय में नवनिर्मित ‘खगोल विज्ञान प्रयोगशाला’ का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
शुभारंभ के दौरान जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से संवाद भी किया और उनसे विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ बेहतर ढंग से उत्तर दिया। विद्यार्थियों की समझ और प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्होंने उनकी मेहनत की प्रशंसा की।
जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रयोगशालाएं विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights