‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ से 12 लाख कार्मिकों को लाभ
👉 
लखनऊ। प्रदेश सरकार की ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ के तहत अब तक लगभग 12 लाख शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा उनके आश्रितों को 5 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल रहा है।
इस योजना के अंतर्गत शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइया और वार्डन सहित बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग से जुड़े सभी कार्मिक शामिल हैं, जिससे बड़ी संख्या में परिवारों को राहत मिल रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना से जुड़े सभी लाभार्थियों को बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कर्मियों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।