पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, मामले की जांच शुरू

मेरठ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नंबर पर एक धमकी भरी कॉल आने से हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, खुद को एडवोकेट बताने वाले एक व्यक्ति ने SSP मेरठ अविनाश पांडेय के नंबर पर फोन किया और PRO रमाकांत पचौरी से बात की।
इस दौरान कॉल करने वाले ने बेहद आपत्तिजनक और धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि “एक बार गाड़ी में अकेले मिलवा दीजिए, फिर देखते हैं कौन निकलता है।”
इस बयान के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और कॉल करने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
अब देखना होगा कि पुलिस इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights