नई दिल्ली के रोहिणी इलाके में सांड का आतंक
नई दिल्ली के रोहिणी इलाके से एक खौफनाक खबर सामने आ रही है, जहां एक आवारा सांड का आतंक लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है।
बताया जा रहा है कि यह सांड बिना किसी उकसावे के राह चलते लोगों पर हमला कर रहा है। अब तक दर्जनों महिलाएं, बुजुर्ग और आम लोग इसकी चपेट में आकर घायल हो चुके हैं।
हैरान करने वाली बात यह है कि इस सांड ने दो घोड़ों पर भी हमला कर दिया और उनके पेट में सींग घोंप दिए, जिससे दोनों घोड़ों की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी यह सांड कई लोगों और एक घोड़े को घायल कर चुका है, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
इलाके में दहशत का माहौल है और लोग प्रशासन से जल्द से जल्द इस सांड को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।
आप वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह यह सांड लोगों पर हमला कर रहा है।