जौनपुर के केराकत में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बवाल

जौनपुर के केराकत से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर अचानक पथराव हो गया।
दरअसल, जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा था। नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव के नेतृत्व में यह कार्रवाई शहर के विभिन्न इलाकों में जारी थी।
इसी दौरान कुछ लोगों ने कार्रवाई में पक्षपात का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ी और मामला पथराव में बदल गया।
इस घटना में नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव घायल हो गए, वहीं उपद्रवियों ने बुलडोजर का शीशा तोड़ दिया और चालक के साथ मारपीट करने की कोशिश की।
घटना के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए 5 नामजद और करीब 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।
प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कैमरामैन के साथ, KFD News के लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights