जौनपुर के मड़ियाहूं थाने में तैनात उप निरीक्षक गिरफ्तार

जौनपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक उप निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, मड़ियाहूं थाने में तैनात उप निरीक्षक रामाश्रय प्रजापति को भ्रष्टाचार निवारण संगठन की वाराणसी इकाई ने रंगे हाथ पकड़ लिया।
बताया जा रहा है कि दरोगा ने एक मुकदमे में नाम बढ़ाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी और कार्यालय के पास ही पैसे लेते समय उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
इस पूरे मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
फिलहाल इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
कैमरामैन के साथ, KFD News के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights